मध्यप्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल | tourist places of Mp

 मध्यप्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल

                          



                    अमरकंटक

- प्रदेश के शहडोल जिले के पुष्पराज तहसील में स्थित है।


दर्शनीय स्थल नर्मदा माई का मंदिर, नर्मदा कुंड, कपिलधारा, दुग्ध धारा, सोन मुड़ा आदि।


विशेष - मनोरम, प्राकृतिक स्थल, हिन्दुओं का प्रमुख तीर्थ स्थल, नर्मदा और सोन नदी का उद्गम स्थल, कल्चुरी वंश के शासकों द्वारा निर्मित प्राचीन मंदिर।

                         बांधवगढ़


- यह किला रीवा जिले में विंध्याचल पर्वत के घने बीहड़ जंगलों में स्थित है |


दर्शनीय स्थल - राष्ट्रीय उद्यान, लक्ष्मीनारायण मंदिर, शेषशाही

तालाब, विशाल गुफाएँ, शैलाश्रय विशेष - सफेद शेरों के लिए विख्यात, विविध वनस्पति प्रजातियों, जड़ी-बूटी प्राप्ति का प्रमुख केन्द्र

                   बाघ की गुफाएँ


- धार जिले में बाघमती नदी के किनारे विन्ध्याचल की पहाड़ियों पर स्थित है।


दर्शनीय स्थल - धुआँधार जलप्रपात, बंदर कूदनी, चौंसठ योगिनी मंदिर, गौरीशंकर मंदिर आदि


विशेष - धुआंधार जलप्रपात में संगमरमर की चट्टानों के बीच रात्रि में नौकाविहार में विशेष आनंद।

                       भीमबेटका


- भोपाल से 40 किमी. दूर स्थित


दर्शनीय स्थल - जू रॉक, प्रागैतिहासिक शैलाश्रय । विशेष - जू रॉक में पशु मानव के अनेक चित्र उत्कीर्ण हैं जो विभिन्न कालों में बनाये गये हैं।

                         भोपाल


- यह मध्यप्रदेश की हृदयस्थली एवं राजधानी है। इसका पुराना नाम भोजपाल था। इस नगर का निर्माण राजा भोज ने करवाया था।


दर्शनीय स्थल - भोपाल ताल, लक्ष्मीनारायण मंदिर, गुफा मंदिर, महादेव मंदिर, जैन मंदिर, लालघाटी मंदिर, ताजुल मस्जिद, जामा मस्जिद श्यामला हिल्स आदि ।


विशेष - प्रदेश की राजधानी, अपनी विशिष्ट संस्कृति और कलाकेन्द्र के लिए जाना जाता है। भारत भवन, प्रागैतिहासिक गुफा, राष्ट्रीय उद्यान, भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लि. आदि दर्शनीय स्थल हैं।





                      कान्हा राष्ट्रीय उद्यान


- मण्डला जिले में स्थित, यह विश्व के श्रेष्ठ राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है, जिसका क्षेत्रफल 940 वर्ग किमी. है। साल के सदाबहार जंगल, ऊँची घाटियाँ, खुले मैदान इस उद्यान की विशेषता है। शेर, तेंदुआ, बारहसिंगा, सांभर, चीतल, काला हिरण और विशालकाय गौर यहाँ उद्यान में पाये जाते हैं ।



                      खजुराहो


- मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित है। दर्शनीय स्थल - चंदेल शासकों निर्मित सागर शैली के 950 1050 ई. के बीच निर्मित मंदिर कंदरिया महादेव, चौंसठ योगिनी, चित्रगुप्त, दूलह देव, चतुर्भुज, मातंगेश्वर मंदिर प्रमुख हैं।


विशेष - खजुराहो के प्रसिद्ध मंदिरों में मानवीय अन्तर्द्वन्द, मनोवेगों एवं प्राकृतिक भावना की अनुभूति होती है। इनमें मैथुन एवं रतिक्रीड़ाओं का सजीव चित्रण किया गया है। विश्व भर के पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र है           

                      

                       महेश्वर

- इंदौर से 90 किमी. दूर नर्मदा के तट पर बसा सुन्दर नगर ।


दर्शनीय स्थल - अहिल्या संग्रहालय, राजराजेश्वर एवं विट्ठलेश्वर घाट, महेश्वर का किला, महारानी अहिल्याबाई की मूर्ति, होल्कर परिवार की छतरियाँ ।


विशेष - यहाँ की रेशम की साडियाँ विश्वविख्यात हैं। यहाँ नर्मदा में नौका विहार, पर्यटकों को अद्भुत आनंद प्रदान करता है। 


                     मैहर

- सतना जिले में कटनी-इलाहाबाद मार्ग पर स्थित है। 

दर्शनीय स्थल - यहाँ माँ शारदा का मंदिर है।


विशेष - संगीतकार उस्ताद अलाउद्दीन खाँ की कर्मस्थली। माँ शारदा उनकी आराध्य देवी थीं। यहाँ प्रतिवर्ष अलाउद्दीन खाँ समारोह मनाया जाता है।

                   ओरछा


ओरछा बेतवा नदी के तट पर मानिकपुर-झाँसी रेलमार्ग - पर स्थित है।


दर्शनीय स्थल - चतुर्भुज मंदिर, जहाँगीरी महल, राम राजा का मंदिर, रायप्रवीण महल ।




Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url