मध्यप्रदेश में प्रमुख उद्योग । mp important udyog
कृषि आधारित उद्योग
मध्यप्रदेश में गन्ना एक प्रमुख फसल है। इसलिए यहाँ चीनी उद्योग का विकास हुआ है ।जैसे-
म.प्र. की प्रथम शुगर मिल जावरा शुगर मिल रतलाम में 1934
म.प्र. की सबसे बड़ी शुगर मिल बरलाई देवास में स्थित है
भोपाल शुगर मिल (सीहोर)
सेठ गोविन्दास शुगर मिल (उज्जैन)
जीवाजी राव शुगर मिल (दालौदा, मंदसौर)
कपड़ा उद्योग
कपड़ा उद्योग में मध्यप्रदेश महाराष्ट्र गुजरात के बाद तृतीय स्थान पर है।
म.प्र. की पहली कपड़ा मिल तापी कपड़ा मिल 1906-07 में बुरहानपुर में स्थापित की गयी थी।
म.प्र. की सबसे बड़ी कपड़ा मिल मालवा कपड़ा मिल इंदौर में स्थित है।
सर्वाधिक कपड़ा मिल इंदौर में स्थित है, इस कारण इसे "म.प्र. का मैनचेस्टर" व मिनी बॉम्बे' कहा जाता है।
कल्याण कॉटन मिल इंदौर में स्थित है।
हीरा कपड़ा मिल उज्जैन में स्थित है।
तेल उद्योग
तिलहन उत्पादन में मध्यप्रदेश का अग्रणी स्थान है, अतः यहाँ तेल उद्योग का विकास हुआ है।
बीना तेल रिफाईनरी, ओमान की सहायता से आगासोद गाँव में स्थापित की गयी है।
'महाकौशल सोया प्लांट जबलपुर में स्थित है।
सरसो की सबसे बड़ी ऑयल मिल मुरैना में स्थित है।
रेशम उद्योग
मध्यप्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार देने के लिये 1984 में म.प्र. में रेशम (सिल्क) निगम की स्थापना की गई ।
रेशम उद्योग मंडला, सिवनी, बैतूल में विकसित किये गए हैं।
म.प्र. में सबसे बड़ा कृत्रिम रेशा उद्योग उज्जैन जिले के नागदा में स्थित है।
'दलहन उद्योग
दलहन उत्पादन में मध्यप्रदेश का प्रथम स्थान है। इसलिये मध्यप्रदेश में दलहन उद्योग का विकास हुआ
प्रमुख उद्योग बनखेड़ी ढाल उद्योग (होशंगाबाद), पिपरिया दाल उद्योग (होशंगाबाद), सीहोर दाल उद्योग
(सीहोर) हैं।
खनिज आधारित उद्योग
मध्यप्रदेश में विंध्याचल क्षेत्र में अधिक चूना पत्थर पाया जाता है, इसलिये मध्यप्रदेश में सीमेंट उद्योग की अपार संभावनाएँ हैं।
म.प्र. का पहला सीमेंट उद्योग बाणमोर मुरैना में 1922-23 में स्थापित किया गया था।
मैहर सीमेंट सतना में स्थित है।
एसीसी सीमेंट कैमूर कटनी में स्थित है।
नीमच सीमेंट उद्योग मंदसौर में स्थित है।
जेपी सीमेंट रीवा-सतना में स्थित है।
बिड़ला सीमेंट सतना में स्थित है।
डायमंड सीमेंट दमोह में स्थित है। सीमेंट उद्योग
हीरा उद्योग
ब्रिटेन की रियोटीटो कंपनी द्वारा छतरपुर, पन्ना में हीरे का उत्खनन किया जा रहा है।
मध्यप्रदेश में कड़प्पा चट्टानों में हीरे पायें जाते हैं।
लोहा उद्योग
मध्यप्रदेश में ब्रिटेन की सहायता से भेल की स्थापना 1964 में भोपाल में की गयी।
यहाँ ट्रांसफार्मर, विद्युत • मोटर आदि भारी उपकरण बनाए जाते हैं।
ताँबा उद्योग
मध्यप्रदेश में मलाजखण्ड (बालाघाट) में हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड स्थापित की गई है।
कोयला उद्योग
● मध्यप्रदेश चूंकि गोंडवाना लैण्ड का भाग है, इसलिये यहाँ कोयला उद्योग का विकास हुआ हैं। मध्यभारत क्षेत्र में NCL (नॉर्दन कोल लिमिटेड सिंगरौली) व पेंच घाटी क्षेत्र (छिंदवाड़ा) में WCL (वेस्टर्न कोल फील्ड, नागपुर) कार्यरत है।
ग्रेफाइट उद्योग
मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में ग्रेफाइट के भण्डार पाए जाते हैं।
मण्डीदीप में हिन्दुस्तान इलेक्ट्रो बेफाइट (HEG) का कारखाना स्थित है।
उर्वरक उद्योग
मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में रॉक फास्फेट पाया जाता है, जिससे उर्वरक का निर्माण किया जाता है।
मध्यप्रदेश के गुना जिले के विजयनगर में इसका कारखाना NFL (नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड) स्थित है।
वन आधारित उद्योग
कागज उद्योग
म.प्र. में पहला नेशनल न्यूज प्रिंट कारखाना ( नेपानगर), 1956 में स्थापित किया गया था।
1967 में सिक्योरिटी पेपर मिल होशंगाबाद में स्थापित की गयी थी।
1975 में नोट करेंसी पेपर मिल देवास में स्थापित की गयी थी।
साधारण कागज बनाने का कारखाना ओरिएण्टल पेपर मिल अमलाई, (शहडोल) में स्थित है।
महीन पेपर बनाने का कारखाना इंदौर में स्थित है।
बीड़ी उद्दोग
म.प्र. तेंदूपत्ता राज्य कहलाता है, इसलिए यहाँ बीड़ी उद्योग की संभावना है।
जबलपुर में सर्वाधिक बीड़ी उद्योग स्थापित है।
हिन्द फिल्टर सिगरेट कारखाना देवास में स्थित है।
दिया-सलाई उद्योग (माचिस उद्योग)
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में सर्वाधिक दियासलाई उद्योग हैं, इसमें शीशम की लकड़ी व रेड फास्फोरस का उपयोग किया जाता है।
